PHOTO-बृहस्पति बाजार में गंदगी के साथ दिवाली का स्वागत कर रहा नगर निगम

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।नगर निगम शहर में सफाई को लेकर कितना गंभीर है यह दिवाली पर साफ नजर आ रहा है। दिवाली के दिन भी शहर में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है।बृहस्पति बाजार में गंदगी के साथ दिवाली का स्वागत नगर निगम में किया है।गंदगी को लेकर इसकी शिकायत कई दफना नगर निगम अधिकारियों को की जा चुकी है। इसके बाद भी निगम अधिकारियों के कानों तक जूं तक नहीं रेंगी। बृहस्पति बाजार के अलावा कई जगहों पर कूड़ा पड़ा हुआ है। बृहस्पति बाजार सब्जी मंडी में सड़ी गली सब्जियों के ढेर से दुर्गंध आ रही है।मुख्य सड़क के किनारे कई जगहों पर पूरे किए ढेर पड़े हुए हैं।त्यौहार के चलते बड़ी मात्रा में लोग पूजा सामग्री,साग सब्जी लेने बाजार निकलते है।तकलीफ की बात यह है कि स्मार्ट शहर बनने जा रहे बिलासपुर शहर का यह नजारा किसी अंदरूनी बस्ती या कोने वाले हिस्से का नहीं है ‌बल्कि शहर के बीचोबीच उस बृहस्पति बाजार का है ,जहां हजारों लोग आते जाते हैं और नगर निगम के जिम्मेदार लोगों की भी गाड़ियां यहां से गुजरती है। इस बाजार में रोजाना हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

दीपावली जैसे बड़े त्यौहार में भीड़ और भी बढ़ जाती है। जिस हिस्से में यह कचरा पड़ा है वहां बारिश का पानी भी जमा हुआ है। साफ देखा जा सकता है कि कचरे को हटाने की जरूरत महसूस नहीं की गई। जिससे दिवाली की छोटी-छोटी दुकान लगाने वाले भी उस जगह का इस्तेमाल नहीं कर सके। और सड़क पर उनकी दुकानें लगी है। जिससे पार्किंग की भी समस्या आ रही है ‌और सड़क पर लगातार जाम की स्थिति बन रही है।

Read More-7th Pay Commission-दिवाली के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में होगी बढ़ोतरी,सरकार नवंबर में कर सकती है घोषणा

सामान्य सी बात है कि अगर इस जगह से कचरा हट जाता तो दुकाने पीछे हटकर लगती और लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन दिवाली के स्वागत के लिए नगर निगम का यह अंदाज लोगों पर भारी पड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निगम प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था में हर महीने दो करोड़ और सालाना ₹24 करोड़ खर्च करता है।60 लाख रुपए सफाई ठेकेदारों को हर माह भुगतान किया जा रहा है।वहीं एक करोड़ रुपए सफाई कार्य में लगे नियमित अफसरों और कर्मचारियों के वेतन में हर माह खर्च होता है।25 लाख रुपए सफाई कार्य में लगे वाहनों और निरीक्षणकर्ताओ अफसरों की गाड़ियों के हर महीने के डीजल और पेट्रोल पर खर्च होता है।20 लाख रुपए सफाई कार्य में लगे वाहनों के रखरखाव पर खर्च किया जाता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close