पत्थलगांव। जशपुर जिले की फुलझर घाटी में बारातियों से भरे एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और 12 बाराती गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें सघन उपचार के लिए जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सन्ना थाना क्षेत्र में फुलझर घाटी में बारातियों को लेकर आ रहा वाहन कल देर रात्रि अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार दो लोगों की दब जाने से मृत्यु हो गई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही सन्ना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस ने 12 घायलों की चिंताजनक स्थिति देख कर उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now