पिकअप चक्का चोर पकड़ाया..खरीदने के आरोप में दुकानदार भी गिरफ्तार..दोनो को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—मस्तूरी पुलिस ने पिकअप का चक्का चोरी के आरोप में दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई टिकारी निवासी छत्र लाल साहू की शिकायत पर की गयी है। दोनो आरोपिोयं को जेल दाखिल कराया गया है।
 
               मस्तूरी पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर को टिकारी निवासी छत्र लाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 और 30 अक्टूबर की रात्रि अज्ञात आरोपी ने पिकअप का चक्का को चोरी किया है। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद आरोपियों की पतासाजी शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। फुटेज के आधार पर पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूनचा पर संदेही सत्यम टंडन को पकड़ा गया। 
 
                पूछताछ के दौरान सत्यम टण्डन ने चक्का चोरी का जुर्म कबूल किया। इसके अलावा आरोपी ने  लोहार्सी  गकांव में में भी एक पिकअप का दो चक्का को चोरी को अंजाम देना बताया। सत्यम ने बताया कि चक्का को पंथी स्थित टायर दुकान मोहम्मद हकीम को बेचा है। 
 
    पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी गये पिकअप का चक्का मोहम्मद हकीम के पास से बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
close