बिलासपुर—मस्तूरी पुलिस ने दो किलो के साथ गांजा बेचने वाले को हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम लवकुमार साहू है। आरोपी मस्तूरी थाना क्षेत्र के….खैरा गांव का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है।
मुखबिर से मस्तूरी पुलिस को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक व्यक्ति चोरी छिपे गांजा का व्यापार करता है। लोगों के लम्बे समय से गांजा की खबत करता है। पुलिस की नजर आरोपी पर लगातार थी। इस बीच मौके पाते ही गांजा की खपत करने वाले आरोपी लवकुमार साहू को गांव से ही धर दबोचा है। आरोपी के निशानदेही पर लवकुमार के साथ गांजा को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। पता लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में गांजा की तस्करी कहां से होती है। इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।