Bilaspur NewsChhattisgarh

शुरू होगा पिंक टॉयलेट…महिला कर्मचारियों को सौगात…कलेक्टर ने कहा..जल्द ही बनाया जाएगा झूलाघर और कॉमन रूम

कलेक्टर ने दिया झूलाघर,पिंक टॉयलेट, कॉमन रूम बनाने का आदेश

बिलासपुर— कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक कर काम काज के दौरान आने वाली समस्याओं को सुना। बैठक में कलेक्ट्रोट्रेट समेत अन्य विभाग महिला अधिकरियों और कर्मचारियों से ने शिरकत किया। कलेक्टर की मांग पर महिला कर्मचारियों ने पिंक टॉयलेट, झूलाघर और कॉमन रूम बनाए जाने की बात कही। कलेक्टर ने तत्काल सुझाव पर मुहर लगाया और निर्माण का आदेश भी दिया।
कलेक्टर अवनीश शरण ने बुधवार को मंथन सभागार में कलेक्टोरेट समेत विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियो-कर्मचारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने सभी के साथ जीवन्त संवाद किया। महिलाओं की मांग और सुझाव को गंभीरता से लिया। अवनीश शरण ने तत्काल झूलाघर और कॉमन रूम बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत समेत महिला कर्मचारी मौजूद थे।
   अवनीश शरण ने कहा कि कलेक्ट्रेट में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाया गया है। कल से शुरू भी हो जाएगा।  बैठक की शुरूवात में कलेक्टर ने सभी से परिचय लिया। काम-काज की जानकारी लेकर सभी की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। कलेक्टर ने बताया कि बैठक का उददेश्य महिला अधिकारियों-कर्मचारियों के कामकाज में आ रही दिक्कतों को जानना है। सभी लोग अच्छा काम कर रहे हैं। किसी प्रकार की समस्या हो तो साझा कर सकते हैं।
महिलाओं  ने कलेक्टर से झूलाघर और कॉमन रूम की मांग की । कलेक्टर ने सुझव को तत्काल कबूल किया। महिलाओं ने बताया कि कामकाजी होने के कारण कई बार किसी के नहीं रहने से बच्चों को रखने में दिक्कत होती है। ऐसे समय में हमें अवकाश लेना पड़ जाता है। झूलाघर होने से ये दिक्कतें दूर हो जाएंगी। बैठक में  महिलाओं ने  कहा कि पहली बार है कि बैठक हमारी समस्याओं को लेकर बुलया हैै।  कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि आपकी जो भी मांगे हैं उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा… More »
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close