पिस्टल..3 बुलेट खोखा और एक धारदार चाकू बरामद…दो आरोपी गिरफ्तार..i-10 भी बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-धारदार हथियार और पिस्टल के साथ लोगों को चमकाने और डराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1 नग पिस्टल और 3 नग खाली खोखा जब्त हुआ है। इसके अलावा एक धारदार चाकू समेत आरोपियों से एक कार भी जब्त किया गया है।
              सरकंडा पुलिस के अनुसार पैट्रोलिंग टीम ने दौरान जकिशोर नगर स्थित पानी टंकी गार्डन के पास एक नीले रंग के i10 कार क्रमांक सीजी 10 ए डी 1912 में बैठे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के दौरान अनुराग पांडे के कब्जे से तीन नग फायर किया बुलेट खोखा  बरामद किया है। बरामद खोखा के पीछे 7.6 लिखा है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक नग चाकू भी बरामद हुआ है। अभिषेक भारद्वाज के कब्जे से एक नग पिस्टल जिसमें स्टार मॉडल लिखा है को भी जब्त किया गया। दोनो पर आर्म्स एक्ट 25, 27 का अपराध दर्ज किया गया। 

पकड़े गए आरोपियों का नाम

Join Our WhatsApp Group Join Now
1)अभिषेक भारद्वाज पिता अशोक कुमार  निवासी राजकिशोर नगर पोस्ट ऑफिस के पास 2) अनुराग पांडे पिता जितेंद्र कुमार पांडे  निवासी राजस्व कॉलोनी फेस टू लिंगियाडीह।
                 कार्रवाई में एंटी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट के प्रभारी हरविंदर सिंह,थाना सरकंडा से प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू एवं एंटी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट उनि अजय वारे, राम सोनवानी, आर. बलवीर सिंह, सत्या  पाटले, थाना  सरकंडा से, प्र. आ. 151 अरविंद सिंह, आरक्षक 1404 तदवीर सिंह पोर्ते ,आरक्षक 1400 भागवत चंद्राकर, आरक्षक 749मुकेश शर्मा ,आरक्षक 138 सचिन सिंह, आरक्षक 247 गोवर्धन शर्मा,  की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
close