कांग्रेस प्रभारी पुनिया 16 से चार दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर

Shri Mi
2 Min Read

p l puniaरायपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 16 जनवरी को सुबह 10.20 रायपुर पहुंचेंगे और माना विमानतल से सर्किट हाउस रायपुर जायेंगे। प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कार्यकारी अध्यक्षद्वय डाॅ. शिवकुमार डहरिया और रामदयाल उईके सुबह 11.00 बजे रायपुर से महासमुंद के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.00 बजे महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय जन अधिकार जनसभा में भाग लेंगे। शाम 06.00 बजे महासमुंद से रायपुर के लिये रवाना होगे। 17 जनवरी को सुबह 10.30 बजे रायपुर से भाटापारा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे भाटापारा में आयोजित जिला स्तरीय जन अधिकार जनसभा में भाग लेंगे। शाम 05.00 बजे भाटापारा से रायगढ़ के लिये रवाना होगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

18 जनवरी को पुनिया फिर रायगढ़ से घरघोड़ा के लिये रवाना होगे। सुबह 11.30 बजे घरघोड़ा से नंदेली तक जन अधिकार पदयात्रा की शुरूआत करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 01.30 बजे घरघोड़ा से रायगढ़ के लिये रवाना होगे। दोपहर 02.53 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिये रवाना होगे तथा रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा संसद सदस्य छाया वर्मा, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भी कार्यक्रमों में महासमुंद-भाटापारा के कार्यक्रमों और जन अधिकार पदयात्रा में शामिल होंगे।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 19 जनवरी को रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close