गाजियाबाद में बिलासपुर के खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन..तीन गोल्ड के साथ पांच मेडल पर किया कब्जा..शहर विधायक पाण्डेय ने दी बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-आशिहारा फुल कॉन्टेक्ट कराटे का पहला नेशनल चैंपियनशिप उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में खेला गया। प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन 14 और 15 अगस्त को  किया गया। प्रतियोगिता में देश के उम्दा प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
 
                आशिहारा फुल कान्स्टेन्ट कराते प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन गाजियाबादा में 14 और 15 अगस्त को किया गया। प्रतियोगिता में देश के उम्दा खिलाड़ियों के साथ ही छत्तीसगढ़ की बिलासपुर की टीम ने भी हिस्सा लिया। 
 
               बिलासपुर जिले से 20 खिलाडियों ने प्रतियोगिता में भाग लियाय़ वंश ठक्कर -50  किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। आकृति सिंह ने 45  किलोग्राम और आकर सिंह को 42 किलोग्राम में स्वर्ण पदक मिला।
 
              अक्षत तिवारी को 48 किलोग्राम में  रुद्रांश शर्मा को 54 किलोग्राम में रजत पदक  मिला ।   नीलम कोल, जया मानिकपुरी ,विक्रम सिंग, आदित्य बोले,दिव्यराज बोले ने  शानदार प्रदर्शन किया। 
 
           सभी कराते खिलाड़ी गाजियाबाद में बिलासपुर का परचम लहराने के बाद कोच के साथ बिलासपुर विधायक से मिले। इस दौरान कराते खिलाड़ियों ने विधायक शैलेष पाण्डेय के हाथ में पदक और प्रशस्ति पत्र समर्पित किया। विधायक ने इस दौरान सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। बिलासपुर के साथ प्रदेश का नाम रोशन करने पर खुशी भी जाहिर की। इस दौरान विधायक ने सभी खिला़ड़ियों को खेल जगत में यथा सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया।
 
           छत्तीसगढ़ आशिहरा फूल कॉन्टेक्ट कराते चीफ अंकित मौर्य और चीफ कोच आकाश मौर्य  ने सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने खिलाड़ियों पर नाज है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में कठिन परिश्रम के साथ ऊंचा मकाम हासिल करेंगे। साथ ही जिले का नाम भी रोशन करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close