आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ट्वीट कर दी जानकारी

Chief Editor
2 Min Read

दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे। ट्वीट कर पीएम मोदी ने यह जानकारी दी है। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा है कि ‘आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।’ हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि वह अपने संबोधन में किस मुद्दे पर बात करेंगे लेकिन माना जा रहा है कि वह देश में कोरोना वायरस के हालात पर बोल सकते हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में अब तक 6 बार राष्ट्र के नाम संदेश दे चुके हैं। अपने पहले संबोधन में पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। दूसरे संबोधन में लॉकडाउन-1, तीसरे में लोगों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दीप जलाने की अपील की थी। चौथे राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने लॉकडाउन-2 की घोषणा की थी। अपने पांचवे राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने लॉकडाउन के प्रभाव से सुस्त हुई अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। वहीं 30 जून को छठे संबोधन में अन्न योजना का ऐलान किया था।

बिहार के चुनाव प्रचार अभियान में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी एंट्री हो गई है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ आज कैमूर के रामगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत जय श्री राम के नारे से की। बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन की तारीफ करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी-नीतीश का साथ सोने पर सुहागा है। योगी आदित्यनाथ ने सीएम नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों की भी तारीफ की।

close