केन्द्रीय विवि को पीएनबी ने भेंट किया तिरंगा.. कुलपति ने जताई खुशी..प्रबंधक ने किया निवेदन.. छात्रों के सहयोग से जन जन तक पहुंचाएंगे झण्डा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पंजाब नेशनल बैंक कोनी प्रबंधक ललित अग्रवाल की अगुवाई में पीएनबी की टीम केन्द्रीय विश्वविद्याल को सम्मान के साथ तिरंगा भेंट किया। देश की आन बान शान भारतीय तिरंगा को ललित अग्रवाल ने कुलपति आलोक चक्रवाल को भेंट किया। कुलपति ने देश वासियों के जज्बे के साथ ही पीएनबी टीम को अभियान को सफल बनाने साधुवाद दिया। कुलपति ने देशवासियों को आजादी को मन कर्म और वचन से अक्षुण्य बनाने की बात कही। 
                पंजाब नेशनल बैंक कोनी शाखा प्रबंधक और बैंकर्स क्लब बिलासपुर के समन्वयक ललित अग्रवाल की अगुवाई में पीएनबी की टीम ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय कुलपति आलोक चक्रवाल को तिरंगा सम्मान के साथ भेंट किया। ललित अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का  पूरा देश स्वागत कर रहा है। 
              इसी क्रम में पंजाब नैशनल बैंक की तरफ से मंडल प्रमुख मिलिंद खानखोजे की अगुवाई में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। बिलासपुर की सभी शाखाओं में 2 अगस्त से राष्ट्रीय ध्वज का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। पीएनबी मंडल अध्यक्ष के निर्देश पर पीएनबी कोनी की टीम ने आज कुलपति को तिरंगा भेंट किया गया। 
            ललित अग्रवाल ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने एनसीसी कैडेट के  माध्यम से जन जन तक राष्ट्रीय ध्वज पहुँचाने गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक चक्रवाल को तिरंगा भेट किया गया। साथ ही निवेदन किया है कि  छात्रों के प्रयास से जरूरतमंदों तक तिरंगा को जन जन पहुंचाने में पीएनबी की टीम हमेशा साथ में है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close