पुलिस कार्रवाई..चापड़ लहराते आरोपी गिरफ्तार.. 2 जुआरी सपड़ाए..पकड़ाया छेड़छाड़ का आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर जुआ,छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर जेल भेजा गया है।
 
           थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि पुलिस कप्तान और आलाधिकारियों के निर्देश पर बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार और बीती रात अलग अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
               थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबीर और स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि चिंगराज पारा में एक युवक चापड़ लहराते घूम रहा है। आने जाने वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी के आतंक से लोग परेशान हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। आरोपी मोनू ठाकुरपिता पिता पंचराम ठाकुर 19 साल को सूर्या चौक,चिंगराज पारा में धर दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 27 के तहत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायाल के हवाले किया गया ।
 
         थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि एक अन्य मामले में मुखबीर से जानकारी मिली कि कुछ लोग अशोक नगर चौक के पास सरकन्डा में जुआ खिलवा रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। स्थानीय निवासी कुश ठाकुर और सुमित शुक्ला को सट्टा पट्टी काटते रंगे हाथ दबोचा गया। दोनों के पास से 1500 और 2160 रूपए बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी।
 
                          सरकन्डा थाना प्रभारी ने बताया कि खमतराई निवासी कान्हा वर्मा को शिकायत के बाद छेड़छाड़ के आरोप में पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।मामले में नाबालिग पीड़िता के परिजन थाना पहुंचकर शिकायत की। परिजनों ने बताया कि आरोपी कान्हा मूल रूप से खेड़ा नवागढ़ का रहने वाला है। हाल फिलहाल खमतराई में रहता है।       
 
              पीड़िता के परिजनों बताया कि आरोपी 15 साल की बच्ची के लगातार छेड़छाड़ करता है। जिसके चलते बच्ची का जीना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद तत्काल पुलिस टीम को रवाना खमतराई रवाना किया गया। छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी कान्हा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जुर्म भी कबूल किया है। दोनों को न्यायालय रिमांड पर पेश किया गया।
Share This Article
close