पुलिस कार्रवाईः भारी मात्रा में शराब बरामद..तीन आरोपी गिरफ्तार..2 अलग अलग ठिकानों से 120 पाव मदिरा जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—तोरवा पुलिस ने दो अलग अलग जगह कार्रवाई कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। तीनों को विधिवत कार्रवाई के बाद  न्यायालय के सामने पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।
 
55 पाव शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार
 
        तोरवा थानेदार फैजूल शाह के अनुसार मुखबीर ने बताया कि बुधवारी बाजार में एक ब्यक्ति  महिला साथी के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब स्कूटी से परिवहन कर बिक्री कर रहा है। जानकारी के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की घेराबन्दी कर पकड़ा गया। आरोपियों से 55 पाव देशी प्लेन शराब और  स्कूटी बरामद किया गया। आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों का नाम……………।
 
65 पाव शराब के साथ पकड़ाया आरोपी
      
                        पुलिस टीम ने शराब की अवैध बिक्री करते एक महिला को धरदबोचा है। पकड़ी गयी महिला का नाम तारा पात्रे है। महिला चुचुहियापारा की रहने वाली है। छानबीन के दौरान महिला के पास से कुल 65 पाव देशी प्लेन शराब जब्त किया गया है। थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि महिला को बुधवारी बाजार सब्जी मार्केट से गिरफ्तार किया गया है।महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
close