आदतन बदमाश चिल्हर गिरफ्तार.. जवान से मारपीट का आरोप..पहले भी कई बार कर चुका है जेल की सैर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- सिरगिट्टी पुलिस ने नशे में पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोपी आदतन बदमाश राजू ऊर्फ चिल्हर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी चिल्हर ने शासकीय काम में तैनात पुलिसकर्मी को बाधा डाला। इसके अलावा जवान से मारपीट की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घटना के बाद अपराध दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना को जानकारी मिली कि थाने में पदस्थ आरक्षक दरस राम यादव के साथ आदतन बदमाश ने मारपीट की है। घटना 3 सितम्बर शाम सात बजे के आसपास की है। जानकारी मिली कि आरोपी ने शासकीय काम में बाधा पहुंचाने के साथ आरक्षक की वर्दी को ना केवल फाड़ दिया है। बल्कि मारपीट को भी अंजाम दिया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तत्काल आईपीसी की धारा 353,332, 186, 294, 506 के तहत अपराध दर्ज किया। 

                  सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार शासकीय वाहन चालक दरसराम यादव शासकीय वाहन चालक राजकुमार कौशिक के साथ सरकारी गाड़ी से आ रहा था। इसी दौरान दोनों को जानकारी मिली कि  तिफरा सब्जी मण्डी स्थित दारू भठ्ठी के सामने मारपीट हो रही है। दोनो तत्काल मौके पर पहुंच गए। दोनों ने मौके पर पाया कि एक व्यक्ति जमीन लहुलुहान गिरा हुआ है। एक लड़का घायल व्यक्ति को लगातार मारपीट करते हुए गाली गलौच कर रहा है। 

                 इतने दरसराम यादव ने हमला करने वाले को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने बिना सोचे समझे ड्यूटी पर तैनात जवान पर हमला कर दिया। जवान पर हमला की जानकारी के थाना को मिली। इसके बाद आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़कर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी राजू ऊर्फ राजेश साहू ऊर्फ चिल्हर ने मारपीट का अपराध स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।

                    सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार चिल्हर आदतन आरोपी है। उसके खिलाफ थाने में पहले भी एनडीपीएस और आबकारी प्रकरण को लेकर जेल की हवा खा चुका है। मारपीट में घायल शासकीय वाहन चालक दरसराम यादव का मुलायजा कराया गया। फटी वर्दी को पुलिस ने अपने कब्जे मे लिया है। आरोपी चिल्हर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

close