पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 29 किलो गांजा बरामद..पांच आरोपी गिरफ्तार…पढ़ें..पुलिस ने ऐसे पकड़ा लाखों रूपयों का गांजा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—अलग अलग थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने कार्रवाई कर गांजा के साथ कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिविल थाना पुलिस ने कार्रवाई कर27.500 और सीपत पुलिस ने 1.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। सिविल लाइन पुलिस ने चार और सीपत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किए जाने के बाद जेल के हवाले किया है। 
27.500 किलोग्राम गांजा बरामद..4 आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर पिछले कई दिनों से अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों और नशे के कारोबारियों के खिलाफ निजात अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर  ईमलीपारा में घेराबन्दी कर चार आरोपियों को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानेदार ने बताया पूछताछ और जांच पड़ताल के दौरान आरोपियों से कुल 27.500 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। 
 
            कार्रवाई के दौरान आरोपियों से एक दोपहिया वाहन एक्टिवा के अलावा चार मोबाइल बरामद किया गया है। बरामद सामान समेत गांजा की कीमत करीब तीन लाख 60 हजार रूपयों से अधिक है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम .सागर मानिकपुरी निवासी न्यापारा सिरगिट्टी,अनिकेत उर्फ़ सोनू कोरी निवासी बुधवारी बाजार आंध्रा स्कूल पास, अभिषेक वर्मा उर्फ़ दादू गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी और राज उर्फ़ यश यादव नकती भवानी मंदिर पास तोरवा है। इस दौरान थाना प्रभारी परिवेष तिवारी समेत उप निरीक्षक रमेश पटेल, आरक्षक सरफराज,विकास यादव, देवेन्द्र दुबे और स्टाफ के अन्य सदस्य का सराहनीय योगदान रहा। 
सीपत में डेढ़ किलो गांजा के साथ पकड़ाया आरोपी
सीपत थानेदार हरीश टाण्डेकर ने बताया कि निजात अभियान के तहत टीम ने डेढ़ किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम प्रीतम शिकारी है। मटियारी थाना सीपत का रहने वाला है।  टाण्डेकर ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर घेराबन्दी कार्रवाई के बाद गांजा के अलावा आरोपी के मोटरसायकल भी जब्त किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गयी है।
close