ओडिशा से जीप के जरिये अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार,राजिम पुलिस की कार्यवाई

Chief Editor
1 Min Read

गरियाबंद-जिले की राजिम पुलिस ने ओडिशा से जीप द्वारा अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहे तीन गांजा तस्करों को आज गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन गांजा तस्करों को अवैध मादक पदार्थ सहित राजिम के शिवाजी चौक में पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से 90 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त हुआ है। आरोपी निखिल श्रीवास्तव एवं लिंस चेरियान दुर्ग जिले के जामुल और पिंटू साहनी भिलाई के खुर्सीपार निवासी हैं। आरोपी दो जीपों द्वारा गांजा की तस्करी के कार्य को अंजाम दे रहे थे। गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल भी जप्त कर लिए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close