जमीन माफियों पर चला कप्तान का डंडा..सचिन कदम,नीलेश और सतीश सिंह पर अपराध दर्ज ..जमीन चोरों में हलचल

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— पुलिस कप्तान के आदेश के बाद भू माफियोंं में हलचल मच गयी है। मात्र तीन दिनों के अन्दर बलात कब्जा धारियों के खिलाफ पांच अपराध अलग अलग थानों में दर्ज किया गया है। पुलिस के सख्त कदम से माफियों में हलचल मच गयी है। जानकारी देते चलें कि पांचो अपराध सरकण्डा, सिविल लाइन थाना में दर्ज किया गया है। 
 
 थाना सरकण्डा में अपराध दर्ज
 
                                                अपराध नम्बर एक
                    
                 जमीन पर बलात कब्जा और गुण्डागर्दी करने वाले जमीन माफियों के पुलिस कप्तान ने सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है। पुलिस कप्तान का आदेश मिलते ही  सरकन्डा थाना में सुनील साहू निवासी मंगला की शिकायत पर सतीश सिंह ठाकुर अपराध दर्ज किया गया है।
 
              जानकारी देते चलें कि सतीश सिंह सरकन्डा अरपा पार क्षेत्र का नामचीन जमीन माफिया है। उसने तहसील अधिकारी पर भी लेन देन को लेकर आरोप लगाया है। कोर्ट केस भी किया है। पुलिस के अनुसार सतीश सिंह ने सुनील साहू को 50000 रुपये  10 प्रतिशत ब्याज पर दिया था। ब्याज दिए जाने के एवज में आरोपी ने प्रार्थी से चार हस्ताक्षरित खाली चेक और दो कोरा स्टांप हस्ताक्षर करवाया।10 माह तक ब्याज पटाने के बाद आर्थिक स्थिति खराब होने से सुनील साहू ब्याज नहीं दिया। इसके बाद सतीश सिंह ने हस्ताक्षर किए  स्टांप पर प्रार्थी की पत्नी के नाम से पंजीकृत कार CG11M3345 को बिक्री नामा लिखा और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी सतीश सिंह पर धारा 420 और  कर्ज एक्ट 3,4 के तहत अपराध दर्ज किया है।
  
        
 अपराध नम्बर दो
 
            पुलिस ने प्रार्थी आनन्द साहू की शिकायत पर दयालबन्द निवासी जीतू सिंह पर अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने स्वामित्व की भूमि में निर्माण कार्य कर रहा था।  आरोपी जीतू सिंह ने साथियों के साथ आकर अनाधिकृत रूप से काम रुकवा दिया। इसके अलावा उसने अश्लील गाली गलौज भी किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। निर्माण कार्य में तोड़फोड़ और हंगामा किया। पुलिस ने जीतू सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा  294,506 ,447,34 का अपराध दर्ज किया है।
 
 अपराध नम्बर तीन 
 
          गोलबाजार निवासी शिव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि राजकिशोर नगर क्षेत्र का जमीन माफिया सचिन कदम,दिनेश गुप्ता और शारदा दुबे ने मिलकर प्रार्थी को ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पास खसरा नंबर 43/1 रकबा 1650 वर्ग फीट जमीन दिखाया। जबकि जमीन किसी दूसरे की है। फर्जीवाड़ा कर सचिन कदम और उसके साथियों जमीन को अपनी बताकर रजिस्ट्री करवा दिया। पुलिस ने  तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 34 का अपराध दर्ज किया है।
 
 सिविल लाइन में दर्ज अपराध
 
अपराध नम्बर एक  
 
          प्रार्थिया सविता यादव निवासी तालापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके स्वामित्व कि अभिषेक विहार स्थित मकान पर आरोपी मनीष खांडेकर ने 2019 में इकरारनामा किया। बिना रजिस्ट्री जबरन कब्जा कर लिया। शिकायत के बाद मनीष खांडेकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 448, 294 का अपराध दर्ज किया है।
 
 
अपराध नम्बर दो
     
        प्रार्थिया सुषमा तिग्गा निवासी विशाल नगर रायपुर ने पुलिस को बताया कि पति ने 1994 में उसके नाम ग्राम अमीरी में 2880 वर्ग फुट का प्लाट खरीदा। प्लाट का खसरा नंबर 457/ 01 है। प्लाट की बाउंड्री वाल कर कब्जे में लिया गया था। आरोपी निलेश सिंह ने बाउंड्री वॉल को तोड़कर प्लाट पर कब्जा कर लिया है। पुलिस ने आरोपी निलेश सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 448 का अपराध दर्ज किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close