पुलिस कप्तान का फरमान..कही खुशी कहीं गम..राठिया को एक साल वेतन वृद्धि की कटौती..हिर्री,रतनपुर,सायबर सेल स्टाफ को नगद ईनाम का एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने एक ही दिन में तीन अलग अलग आदेश जारी कर किसी को सजा तो किसी को पुरस्कार देने का एलान किया है।  दोनों ही आदेश को लेकर पुलिस महकमेे में जमकर चर्चा है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने रतनपुर थाना में पदस्थ उप निरीक्षक आरएन राठिया के खिलाफ सजा का फरमान जारी किया है। पुलिस कप्तान ने अपने फरमान में स्पष्ट किया है कि 3 जुलाई 2020 को 20 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम रिमाण्ड में लिया गया। बावजूद इसके 60 दिनों में जिम्मेदार अधिकारी आरएन राठिया ने घोर लापरवाही का परिचय देते हुए कोर्ट को संतोषप्रद जवाब नहीं दिया है।

                  मामले में जांच के दौरान पाया गया कि राठिया की तरफ से विवेचना में घोर लापवाही और उदासीनता का परिचय दिया गया है। इसलिए बतौर दण्ड राठिया की एक साल की वार्षिक वेतनबृद्धि को रोका जाता है। लेकिन आदेश का प्रभाव राठिया को भविष्य में मिलने वाली वेतनबृद्धियों और पेंशन पर नहीं होगा।

हिर्री थाना स्टाफ को ईनाम के साथ बधाई

                      पुलिस कप्तान ने दो अलग अलग आदेश भी जारी किए हैं। दोनों ही आदेश में पुलिस जवानों को अच्छे कार्य के लिए इनाम का एलान किया है। एक आदेश में पुलिस कप्तान ने बताया है कि हिर्री थाना स्टाफ की सजगता से बडे अपराध का खुलासा हुआ है। हिर्री थाना स्टाफ ने पांच लाख की मूल्य की संपत्ति चोरी का खुलासा कर घटना के पहले ही एक्शन लेते हुए चोरों के मसूबों पर पानी फेर दिया है। इसके लिए थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी को 500 और उपनिरीक्षक बीआर धीरहे को 300, प्रधान आरक्षक अजय दान लकड़ा, आरक्षक शत्रुघ्न कौशिक और संतोष मरकाम को शानदार काम के लिए 200-200 रूपए बतौर ईनाम दिया जाएगा।

सायबर सेल और रतनपुर स्टाफ का भी सम्मान

                                              पुलिस कप्तान ने एक अन्य फरमान में बताया कि रतनपुर पुलिस ने  सायबर सेल के सहयोग से अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने जान पर खेलकर तस्करों का पीछा किया। सेवरलेट कार से पुलिस ने 11 किलो गांजा बरामद किया है। निश्चित रूप से यह सराहनीह काम है। इसलिए थाना प्रभारी समेत गांजा तस्करों को पकड़ने वाली टीम  के सदस्यों को  नगद ईनाम दिया आएगा।

                        पुलिस कप्तान ने जानकारी दी कि थाना प्रभारी हरविन्दर सिंह को 1000 रूपए ईनाम में दिया जाएगा। जबकि उपनिरीक्षक सायबर सेल प्रभारी मनोज नायकऔर सहायक उपनिरीक्षक हेमन्त सिंह को 500-500 रूपए ईनाम में दिया जाएगा। इसके अलावा प्रधान आरक्षक अशोक मिश्रा रतनपुर और राम लाल सोनवानी को 300-300 रूपए दिए जाएंगे।

close