यातायात व्यवस्था को सुधारने पुलिस कप्तान की पहल..14 सदस्यीय बाइकर टीम रखेगी नजर..कड़ाई से होगा पालन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-यातायात को चुस्त दुरूस्त बनाने पुलिस कप्तान ने विशेष प्रयास करते हुए यातायात मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम का गठन किया है। पेट्रोलिंग टीम में कुल 14 सदस्य शामिल होंगे। टीम के सदस्य यातायात थाना के सभी पांच जोन में गहरी नजर रखेंगे।
 
                 पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने यातायात को चुस्त दुरूस्त बनाने 14 मोटरसायकल धारी विशेष पेट्रोलिंग टीम का गठन किया है। शुक्रवार को पुलिस कप्तान ने टीम को हरीझण्डी दिखाकर यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने का संदेश दिया है। यह टीम यातायात लिंक रोड, यातायात कोतवाली, यातायात सरकंडा, यातायात मंगला, यातायात तिफरा की यातायात गतिविधियों पर नजर रखेंगी।
 
         टीम एलान के समय पुलिस कप्ता ने पेट्रोलिंग टीम के उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक प्रधान आरक्षक और आरक्षको से संवाद किया। पुलिस कप्तान ने पेट्रोलिंग पार्टी के गठन और कार्य के बारे में बताया। बीट में लगातार पेट्रोलिंग करने को कहा। दुकानदारों और आम रास्तों पर सामान फैलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की बात कही। 
 
           पुलिस कप्तान ने टीम के सदस्यों से कहा कि आम रास्तों पर लगने वाले ठेले रिक्शा ऑटो रिक्शा को व्यवस्थित कराने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की है। नो पार्किंद, रॉन्ग पार्किंग पर नोटिस चस्पा वीकल्स लॉक जैसी प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। बीट के बाजार परीक्षेत्र भीड़ वाले चौक-चौराहों और मार्गों पर पीक आवर में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने को कहा।
 
                 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित कुमार बघेल ने बताया कि- शहर यातायात प्रबंध व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाने की जरूरत है। यातायात के पांचों थानों में बीट प्रणाली लागू करते हुए क्रमशः थाना यातायात लिंक रोड मे 03, थाना यातायात कोतवाली में 04, यातायात सरकंडा में 02,यातायात मंगला में 03, यातायात तिफरा में 02 कुल 14 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए टीम जिम्मेदारी होगी।
 
             बघेल ने कहा कि मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग ड्यूटी पर उपलब्ध अधिकारी और  जवान अपनी नियत पेट्रोलिंग बीट की संपूर्ण जानकारी रखेंगे। क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर यातायात मुख्यालय और पुलिस नियंत्रण कक्ष को अपने लोकेशन नोट कराएंगे। संचार व्यवस्था के माध्यम से सतत संपर्क में रहेंगे।  आम रास्तों नो पार्किंग जोन और रॉन्ग पार्किंग में खड़ी वाहनों पर नोटिस चस्पा की कार्यवाही करेंगे। यातायात मुख्यालय और पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिलने वाले दिशा निर्देशों का त्वरीत पालन करेंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार नो पार्किंग और आम रास्तों पर से क्रेन की सहायता से व्हीकल लिफ्टिंग की कार्यवाही भी की जाएगी।  बीट पेट्रोलिंग ड्यूटी दौरान क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बाधित ना हो।  बीट क्षेत्र में लगने वाले पसरा दुकान, फल एवं सब्जी ठेला पेंडल एवं ऑटो रिक्शा नहीं लगने देंगे। क्षेत्र के वेंडिंग जोन/ नॉन वेंडिंग जोन की पूरी जानकारी रखेंगे।
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close