पुलिस कप्तान की समीक्षा बैठक.हमेशा की तरह हुई अपराध पर अंकुश लगाने की बात..और..धरपकड़ की रजामन्दी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- अपराध पर अंकुश लगे या ना लगे….आरोपी पकड़ाए या ना पकड़ाए। लेकिन हमेशा की तरह एक बार फिर पुलिस अधीक्षक ने बिलासा गुड़ी में थानों में लंबित प्रकरणों को लेकर समीक्षा बैठक लिया है। इस दौरान पुलिस कप्तान ने सभी थानों के थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारियों समेत थाना स्टाफ को मामलों में  गंभीर कार्रवाई का निर्देश दिाय है।
 
            थानों में लंबित अपराधों के जल्द से जल्द निराकरण को लेकर पुलिस कप्तान ने एक बार फिर थाना प्रभारियों की बैठक ली है। बिलासागु़ड़ी में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस कप्तान ने हत्या और हत्या के प्रयास जैसे लंबित गंभीर मामलों में फरार आरोपियों को गंभीरता पूर्वक पतासाजी कर गिरफ्तारी करने को कहा है। जैसा की इसके पहले भी कहा गया था। 
 
                  बैठक में पुलिस कप्तान ने सख्त लहजे में थाना प्रभारियों को बताया कि बलात्कार और पोक्सो एक्ट की धाराओं में लंबित मामलों के अपराध को गंभीरता से लिया जाए। नाबालिक बालक बालिकाओं  के गुमशुदगी और अपहरहण जैसे गंभीर अपराधों का निराकरण किया जाए। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष मुहीम चलाया जाए।
 
                   इस दौरान संपत्ति संबंधी अपराधों पर भी गंभीरता से विचार किया गया। चोरी और सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में आरटीओ समेत संबंधित विभागों से दस्तावेज  शीघ्र एकत्रित करने को कहा। साथ ही  304(A) जैसे गंभीर अपराधों में  वाहन चालक का  लाइसेंस निरस्तीकरण करवाने की बात भी कही।
 
                     हत्या बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में पीड़ित पक्ष को  शासन से  क्षतिपूर्ति राशि दिलाने प्रतिवेदन  तैयार कर तत्काल भेजने को कहा। बैठक में होली त्यौहार के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को  क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का भी निर्देश पुलिस कप्तान नें दिया। सक्रिय निगरानी, गुंडा बदमाशों, चाकूबाज की सतत चेकिंग करने के अलावा उनकी दिनचर्या पर नजर बनाकर रखने की बात कही।
TAGGED: , ,
close