पुलिस चौपाल..अधिकारियों ने बताया.. अपराधियों की खैर नहीं..सबके सामने होगा फैसला..समिति की रहेगी नजर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले के दूरस्थ अंचल में आपकी पुलिस.आपके द्वार…* की तर्ज पर पुलिस चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कोटा थाना क्षेत्र के खोंगसरा और मोहली गांव में किया गाय। इस दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने ग्राम रक्षा समिति का गठन किया। साथ ही एलान किया कि अब कोई भी असमाजिक तत्व नहीं बचने वाले हैं।
 
                  पुलिस आपके द्वार की तर्ज पर पुलिस कप्तान के निर्देश में खोंगसरा और मोहली गांव में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पुलिस के आलाधिकारियों ने शिरकत किया। ग्रामीणों ने भी इस दौरान अपनी समस्याओं को खुलकर रखा।चौपाल में राजस्व अधिकारियों ने भी भाग लिया।
 
                 चौपाल में ग्रामीणों की कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। तो कुछ को समय पर कार्यवाही किए जाने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया। इस दौरान दोनों गांव से सैकड़ों महिलाें और पुरूषों ने भागीदारी की। अधिकारियों ने ग्रामीणों के सामने ग्राम रक्षा समिति का गठन किया। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा समिति की टीम पुलिस के साथ काम करेगी। लोगों को जागरूक करने के साथ शराबबंदी और अन्य अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने का काम करेगी।
 
                 चौपाल में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा रश्मित कौर चावला, तहसीलदार बेलगहना, चौकी प्रभारी बेलगहना, पुलिस स्टाफ, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों के अलावा जन सामान्य लोगो मौजूद रहे।
close