पुलिस का दावा..बड़े गिरोह से जुड़ा गिरफ्तार गांजा तस्कर का तार..10 किलो गांजा के साथ पकड़ाया बिहार का आरोपी..जल्द ही किया जाएगा खुलासा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-रतनपुर पुलिस ने गांजा की तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने कुल 10 किलो गांजा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा-20 बी के तहत कार्रवाई की है।
              
              पकड़े गए आरोपी का नाम गौरव सिंह है। आरोपी ग्राम एकडंगा थाना- बेलची जिला-पटना बिहार का रहने वाला है।
 
बरामदा सामान
 
1).मादक पदार्थ गांजा 10 किलोग्राम।
2).गाजा परिवहन में उपयोग में लायी गयी मोटर सायकल बजाज पल्सर 150 CG12 AH 7059
 
         अतिरिक्त पुलिस कप्तान रोहित झा ने बताया कि रतनपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने युवक को पकड़ा है। शनिवार 29 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि कोरबा की तरफ से बिलासपुर की एक युवक गांजा लेकर जा रहा है।
 
               जानकारी के बाद तत्काल टीम मौके पर पहुंची। घेराबन्दी कर तिराहा सांधीपारा रतनपुर के पास मोटर सायकल बजाज पल्सर 150 क्रमांक CG 12 AH 7059 को रोका गया। पूछताछ के दौरान संदेही ने अपना नाम गौरव  सिंह बताया। संदेही से जानकारी मिली कि वह बिहार राज्य के एकडंगा थाना-बेलची जिला-पटना का रहने वाला है।
 
            पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान युवक के पास से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा गांजा तस्करी में उपयोग किए गए मोटर सायकल बजाज पल्सर 150 क्रमांक CG 12 AH 7059 को जब्त किया है। एक नग मोबाईल को भी पुलिस नेअपने कब्जे में लिया। 
 
                   आरोपी के खिलाफ एऩडीपीएस की धारा- 20 बी के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि गौरव सिंह का  मादक पदार्थ का व्यवसाय करने वाले बड़े गिरोह से जुड़े हैं। छानबीन के बाद जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close