कैण्डल मार्च को पुलिस ने किया गोलबाजार में जाम..भाजपा नेताओं ने शोक सभा कर जताया दुख..धरमलाल ने कहा..घबरा गयी सरकार..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा महिला मोर्चा ने संयुक्त रूप से पत्थलगांव जशपुर  में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई दर्दनाक घटना पर कैंडिल मार्च किया। घटना में मृतक परिवार को एक करोड़ रूपए की सहायता राशि के साथ सरकार से प्रत्येक घायल परिवार के लिए पचास-पचास लाख रूपए की मांग की है। लेकिन कैण्डल मार्च को पुलिस बाधाओं का भी सामना करना पड़ा है।
  
                भाजपा जिला युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने संयुक्त रूप से लाल बहादुर शास्त्री शाला से पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक तक कैंडल मार्च कार्यक्रम का  आयोजन। कैण्डल मार्च की अगुवाई छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश महामंत्री, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा जिला महामंत्री युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने किया।
 
          भाजपा के कैण्डल मार्च को गोल बाजार मानसरोवर चौक के पास पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। इस दौरान युवा मोर्चा और महिला ब्रिगेड़ ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। अन्त में भाजपा नेताओं को मानसरोवर चौक में ही कैण्डल मार्च को खत्म करना पड़ा। यही पर भाजपा नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक सभा किया ।
 
           छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि इतना कौन सा डर सता रहा है कि शांति के लिए निकाले गए कैण्डल मार्च को सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को झोंक दिया। कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है।गुंडो, बदमाशों, लूटेरो, डकैतो के हौसले बुलंद है आए दिन हत्याए, डकैती, चोरी, अपहरण, मारपीट, गुंडागर्दी की घटनाए बढ रही है। प्रशासन का खौफ खत्म हो चुका है। दिन दहाडे चाकुबाजी, तलवार बाजी हो रही है। अवैध रूप से प्रदेश भर में नशे का कारोबार बढ रहा है।
 
          युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही होना बताया। प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पत्थलगांव में हुए दर्दविदारक घटना को लेकर दुख जाहिर किया। मृतक के परिजनों और घायलों का हाल चाल जानने तक के लिए सरकार की तरफ से किसी भी मंत्री के नहीं पहुचने पर नाराजगी जाहिर की। 
 
           इस मौके प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला महामंत्री , सुधा गुप्ता, आर विभा राव, दीपक सिंह, नितिन पटेल, रितेश अग्रवाल, सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन, अजीत सिंह भोगल, मनीष अग्रवाल, राजेश मिश्रा, दुर्गा सोनी, अमित चतुर्वेदी, मनीष गुप्ता, मनीष शुक्ला, राहुल सराफ, वैभव जायसवाल, नीरज यादव, महर्षि बाजपेयी, मुकेश राव, मोनू रजक, ऋषभ चतुर्वेदी, अजय पाटिल, अभिषेक राज, संदीप केशरी, यश देवांगन, संस्कार सोनी, देवेश खत्री, सोनू सिंह, मुरली बाजपेयी, वैभव गुप्ता,  अजय यादव, अंकित पाल, लक्ष्मीकांत शास्त्री, दीपक साहू, आकाश निषाद, विश्वजीत ताम्रकार, पुष्पा वैष्णव, चंदना गोस्वामी, शोभा कश्यप, रजनी यादव, संतोषी देवांगन, पुष्पलता सिदार, पुष्पा तिवारी, शैल कश्यप, दीपा शर्मा, मंजुला सिंह, माया पमनानी, सोनम साहू, सोनाली सरकार, नीरू बिष्ट, पूनम सिंह, मीना विश्वकर्मा, कंचन कछवाहा, पूजा इंगोले, अंजना वर्मा, अर्चना मल्लेवार, रीना गोस्वामी, वंदना तिवारी, नीता साहू, आशा निर्मलकर, मीना गोस्वामी, किरण सिंह, पूर्णिमा यादव, पूनम शुक्ला, अन्नपूर्णा तिवारी, बी लक्ष्मी, मीना शर्मा, सुषमा तिवारी, पूजा खत्री, प्रहलाद दुसेजा, किशन यादव सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
close