CG-ओडिशा सीमा पर मुठभेड़, 3 जवान शहीद

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं लगभग 15 जवान घायल हैं। दरअसल CRPF की रोड ओपनिंग पार्टी( ROP) ड्यूटी पर निकली हुई थी। उसी दौरान उन पर हमला हो गया। बताया जा रहा है जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के नुवापाड़ा जिले में CRPF 19 बटालियन के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी पर निकले थे। वो अभी भैंंसादानी थाना क्षेत्र के बड़ापारा के जंगल के पास पहुंचे थे। उसी दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी फायरिंग में एएसआई-शिशुपाल सिंह, एएसआई-शिवलाल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह शहीद हो गए हैं। शिशुपाल सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शिवलाल महेंद्रगढ़ और धर्मेंद्र सिंह रोहतास के रहने वाले थे। फायरिंग की आवाज आने पर जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। कहा जा रहा है कि मौके पर अभी भी 100 से ज्यादा नक्सली मौजूद हैं। फिलहाल मौके पर सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। साथी जवानों ने शव को किसी तरह से रिकवर कर लिया गया है। मौके से कुछ हथियार भी बरामद किए गए गए हैं। जवानों के शव कैंप तक भेजा जा रहा है। नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है। अभी यह पता नहीं चल सका है। जानकारी मिली है कि नक्सलियों को पहले से इस बात की सूचना थी कि जवान यहां पर आने वाले हैं। इसलिए उन्होंने एंबुश (एक तरह से घेराबंदी कर) लगाकर पहले जवानों को फंसाया था। इसके बाद फायरिंग की है। फायरिंग में लगभग 15 जवान घायल हुए हैं। ये भी पता चला है कि घटनास्थल के पास में ही सीआरपीएफ का एक कैंप भी कुछ दिन पहले खुला था। उसके पास ही यह घटना हुई है। मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है। यह इलाका नक्सलियों के कोर इलाके में गिना जाता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close