जुआरियों के नाम में पुलिस का दम..पांच आरोपी पकड़ाए..52 पत्ती समेत सवा लाख रूपए बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— यदुनन्दन नगर तिफरा में सिरगिट्टी पुलिस ने धावा बोलकर पांच जुआरियों को दांव लगाते रंगे पकड़ा है। जुआरियों के फड़ से सवा लाख रूपये बरामद हुए है।पुलिस ने 52 पत्ती से साथ आरोपियों को हिरासत में लेकर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 
                  सिरगिट्टी पुलिस ने लगातार तीसरे दिन भी जुआ सट्टा और नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर पांच आरोपिोयं को दांव लगाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
      
                             पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर यदुनन्दन नगर स्थित विष्णु चौक में जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। रेड कार्रवाई के दौरान जुआरियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन सभी पांचों को धर दबोचा गया।
 
       फड़ से 52 पत्ती को बरामद किया गया। साथ ही मौके पर करीब सवा लाख रूपयों को जब्त किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
  
 पकड़े गए आरोपियों के नाम    
                
                       पकड़े गए आरोपियों के नाम  रूपचन्द रात्रे निवासी देवरी, योगेन्द्र मिश्रा निवासी राजकिशोर नगर, शैलेष कुमार कश्यप निवासी गोंडपारा, अजय कुमार निवासी सिरगिट्टी, त्रिवेणी वर्मा निवासी विष्णु चौक है। 
 
लोगों को किया गया जागरूक
          
          सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों को जुआ सट्टा,शराब और नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस अभियान को सहयोग दिए जाने की बात कही।            
TAGGED: ,
close