एक साथ दो ठिकानों पर पुलिस का धावा..महुआ शराब बरामद..नगद और मोटरसायकल जब्त..

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- बिल्हा पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई में अवैध शराब बरामद किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। दोनों के ही खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    बिल्हा पुलिस ने दो अलग अलग ठिकानों में कोचियों के खिलाफ कार्रवाई की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। थानेदार ने बताया कि कार्रवाई सीएसपी सुनील डेविड के मार्गदर्शन में किया गया है। थानेदार के अनुसार मुखबीर से सूचना पर पुलिस टीम ने बरतोरी स्थित झाल मोड़ के पास नाकेबन्दी कर सीजी 22 जी 3229 मोटर सायकल को रोका गया।

                 मोटरसायकल छानबीन के दौरान 7 बल्क लीटर कच्ची शराब कीमती बरामद किया गया। साथ ही मोटरसायकल के अलावा नगद भी बरामद किया। आरोपी हरीश वर्मा निवासी डोडकीभाठा बिल्हा के खिलाफ थाने लाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

                      इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य  ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की है। मुखबीर की सूना झाल मोड़ के पास ही चार लीटर शराब बरामद किया है। पुलिस ने कोचिया शनि रात्रे निवासी किरारी मोड़ के पास को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब के अलावा नगद को भी जब्त किया गया है। आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के अपराध दर्ज किया गया है।

close