ढाबा और हॉटल में पुलिस का धावा..संचालकों पर कार्रवाई..शराब पीते और पिलाते आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-हॉटल और  ढाबा में अवैध शराब बेचने, पीने की अवैध व्यवस्था बनाने वाले संचालकों पर सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कार्रवाई में करीब 6 लीटर से अधिक शराब बरामद किया गया है। इस दौरान शराब की व्यवस्था करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 36(c) के तहत अपराध दर्ज किया गया । 
 
          सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के निर्देश पर त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने अवैध रूप से शराब बिक्री और नशा खोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसी क्रम मे सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने क्षेत्र में मुखबीर की सूचना पर अवैध तरीके से शराब बिक्री करने के साथ नशाखोरी के खिलाफ कार्रवाई की गयी। 
 
                 थाना प्रभारी फैजूल शाह ने बताया कि एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की गयी। रायपुर रोड नेशनल हाईवे पर न्यू हाईटेक बस स्टैंड के पास राजा हॉटल संचालक अवैध रूप से शराब बेचते पाया गया। इसके अलावा टाटा मोटर एजेंसी के पास संचालित मुस्कान रेस्टोरेंट्स पर भी धावा बोला गया। दोनों ही जगह पर लोगों को शराब परोसते और पीते पाया गया। 
 
            पुलिस ने राजा होटल संचालक के पास से 32 पाव देसी शराब बरामद किया। पूछताछ के दौरान संचालक ने शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज भी पेश नहीं किया। मुस्कान रेस्टोरेंट में लोगों को शराब पीते पाया गया। संचालक ने किसी भी प्रकार की दस्तावेज यहां भी पेश नहीं किया। हॉटल और ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 35(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
 
       पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम राजा भास्कर उर्फ शत्रुहन निवासी ओम नगर जरहाभाटा और अनिल हरिपालनिवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाटा है।
 
                       कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया प्रधान आरक्षक अनिल साहू , आरक्षक मिथिलेश सोनी, आफाक खान, बोधूंराम , कमलेश शर्मा का सक्रिय योगदान रहा

Join Our WhatsApp Group Join Now
close