हरदीबाजार जंगल में पुलिस का धावा..16 जुआरी गिरफ्तार..सवा लाख की नगदी बरामद..स्कार्पियों समेत एक दर्जन से अधिक मोटरसायकल जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—पुलिस ने सीपत थाना क्षेत्र के हरदीबाजार जंगल में मंगल मनाते जुआरियों पर धावा बोला है। मुखबीर की सूचना पर की गयी कार्रवाई में पुलिस ने 16 जुआरियों को धर दबोचा है। जुआरियों के फड़ से नगद समेत लाखों रूपयों का सामान भी बरामद किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              सीपत पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि हरदीबाजार सोठी के जंगल में जुआरियों ने फड़ जमाया है। खबर को  आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद जुआरियों को पकड़ने टीम बनाकर जंगल के लिए रवाना किया गया।

                                  पुलिस के अनुसार घने जंगलों के बीच जुआ खेल रहे जुआरियों ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया। लेकिन घेराबन्दी कर 16 लोगों को धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जुआ खेलना कबूल किया।

        पुलिस ने इस दौरान 52 पत्ती समेत करीब सवा लाख रूपए फड़ से बरामद किए। इसके अलावा एक स्कार्पियो, 12 मोटर सायकल को जब्त किया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस दौरान कुछ जुआरियों ने रसूख का भी इस्तेमाल करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के सामने किसी की नहीं चली। पकड़े गए आरोपियों में ज्यादातर जुआरी जांजगीर जिले के हैं। इसके अलावा बिलासपुर चांपा और कोरबा के जुआरी भी शामिल है।

close