पुलिस का मंगला चौक स्थित हुक्का बार में धावा..मैनेजर गिरफ्तार..हुक्का सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने हुक्का बार के खिलाफ अभियान चलाते हुए मंगला चौक स्थित THE CHEIFIN रीफ कैफे में धावा बोला है। पुलिस टीम ने 2 पॉट ,फ्लेवर समेत  हुक्के का पाइप बरामद बरामद किा है। मैनेजर करण कुमार सूर्यवंशी निवासी  घुरु अमेरी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार के पास चित्रा होटल के ऊपर कैफे में धावा बोला। छापामार कार्रवाई में हुक्का से संबंधित किसी प्रकार का सामान नहीं मिला है।
       
                थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार झा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम  को जहां तहां खुले हुक्काबार में धावा बोलने का आदेश दिया गया।
 
             इसी क्रम में मंगला चौक के पास THE CHEIFEIN REEF नाम के कैफे पर धावा बोलकर मैनेजर करण कुमार सूर्यवंशी को हिरासत में लिया गया। 2 अलग अलग पाट अलग-अलग प्रकार का फ्लेवर हुक्का का 3 पाइप और सामान बरामद किया गया। हुक्का बार का लाइसेंस नही होना पाया गया। 
close