बिलासपुर—- तोरवा पुलिस ने दो अलग अलग प्रकरणों में जुआ खेलते 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों से हजारों रूपयों के साथ ताश पत्ती बरामद किया है। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
तोरवा पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि गणेशनगर स्थित पानी टंकी के पास कुछ जुआरी हार जीत पर दांव लगा रहे हैं। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। इसके बाद तोरवा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर जुआरियों को धर दबोचा। दो अलग अलग कार्रवाई में कुल दस जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पकड़े गए जुआरियों का नाम
1) बंटी राय पिता रविन्द्र राय 31 साल सा. – हेमूनगर 2) अभिषेक कुमार पिता सुरेश कुमार दास 27 साल सा. – एन.ई. कालोनी 3) राखल जाना पिता गोकुल 30 साल सा.- लालखदान 4) अंचल समुद्रे पिता राजेन्द्र 28 साल सा. बापू नगर 5) युसुफ खान पिता मजिद खान 27 साल सा. बापू खोली 6) किशन कैथवास पिता चंदन कैथवास साल सा.- हेमूनगर थाना – तोरवा जिला 7)विपिन कुमार ताती पिता नवल किशोर 30 साल सा.- दयालबंद कतियापारा 8) राजेश साहू पिता रमेश 32 साल सा. – चुचुहियापारा, सिरगिट्टी 9)राकेश यादव पिता ढेलु यादव 33 साल सा.- नयापारा सिरगिट्टी 10) शिव कुमार साहू पिता रमेश 38 साल सा.- गणेश नगर नवापारा, सिरगिट्टी