पुलिस का एक साथ कबाड़ियों पर धावा..17 टन कबाड़ बरामद..10 लाख रूपयों का माल जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने जिले में एक साथ कबाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाकर कुल 19 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने अभियान के दौरान 17 टन कबाड जब्त हुआ है। बरामद कबाड़ की कीमत लाखों रूपयों में है।
 
          जिले में एक साथ पुलिस कप्तान के निर्देश पर कबाड़ियों के खिलाफ अभियन चलाया गया। कबाड़ दुकानों में दबिश देकर 19 आरोपियों से लगभग 17 टन कबाड़  जब्त किया गया। कुल 10 लाख रूपये भी जब्त किए गए।
 
                   पुलिस प्रशासन से मिली खबर के अनसुार जिले के थाना सिविल लाईन से 6 प्रकरण में 6 आरोपियों से लगभग 11.5 क्विंटल कीमती 53500 रूपए का कबाड़ जब्त हुआ है। थाना चकरभाठा के 5 प्रकरणों में 5 कबाड़ियों को पकड़ा गया है। आरोपियों से लगभग 7.4 क्विंटल कीमती 142000 रूपए का कबाड़ हाथ लगा है। 
 
                   थाना कोतवाली के 2 प्रकरणों में 2 आरोपियों से 2.40 क्विंटल कीमती 6000 रूपए का कबाड़ बरामद हुआ है। थाना सिरिगिट्टी के 2 प्रकरण में 2 आरोपियों से 7.5 टन कबाड़ सील किया गया है। थाना सरकण्डा के 2 प्रकरणों में कुल 2 आरोपी पकड़ाए हैं। 1.1 टन कीमती 38250 रूपयों का कबाड़ जब्त हुआ है।
 
               थाना कोटा के 1 प्रकरण में 1 आरोपी से 2 क्विंटल कीमती 9000 रूपए का कबाड़ मिला है। थाना तखतपुर में 1 प्रकरण में 1 आरोपी से 14.5 क्विंटल कबाड़ जब्त हुआ है। कबाड़ की कीमत करीब 5 लाख रूपयों से अधिक है। इसी तरह थाना हिर्री के 1 प्रकरण में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 
TAGGED: ,
close