मोर्चा के बड़े नेता नजरबंद…बिलासपुर में 70 से अधिक शिक्षाकर्मी पकड़ाए..माना और बहतराई बना अस्थायी जेल

बिलासपुर—रायपुर पुलिस ने जगह जगह पकड़े गए शिक्षाकर्मियों को माना अस्थायी जेल में रखा है। मोर्चा संचालक संजय शर्मा,केदार जैन, विरेन्द्र दुबे समेत दर्जनों शिक्षाकर्मी नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। गिऱफ्तार किये गए शिक्षाकर्मी नेता कहां है फिलहाल किसी को जानकारी नहीं है।

Join WhatsApp Group Join Now

             रायपुर प्रशासन ने धरना स्थल और आस पास के क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया है। फिलहाल धरना स्थल में पुलिस के अलावा कोई भी व्यक्ति या शिक्षाकर्मी मौजूद नहीं है। जो भी शिक्षाकर्मी धरना स्थल पहुचने की कोशिश कर रहे है उन्हें पकड़कर सीधे अस्थायी जेल भेजा जा रहा है।

           संजय शर्मा,केदार जैन,विरेन्द्र दुबे की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा शिक्षाकर्मी नेताओं के कई बड़े नेताओं को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस की पुख्ता व्यवस्था के बीच सुलभ शौचालयों से भी शिक्षाकर्मियों को गिरफ्तारी हो रही है। बिलासपुर मोर्चा प्रभारी संतोष सिंह और कलीम ने कड़े गिरफ्तारी की कड़े शब्दो मे निंदा की है। फिलहाल संतोष सिंह ने नहीं बताया कि वह इस समय कहां छिपे हैं।

                       जानकारी के अनुसार पुलिस जगह जगह गिरफ्तार किये गए शिक्षाकर्मी संगठन के लोगों को अस्थायी जेल माना भेज रही है। यहां भी शिक्षाकर्मी नेता संविलियन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक करीब चार सौ से अधिक नेता और सा़ढ़े हजार शिक्षाकर्मियों को पकड़ चुकी है। धर पकड़ की कार्रवाई अभी भी चल रही है। शासन ने धरना स्थल को छावनी में बदल दिया है।

बिलासपुर में भी पुलिस सतर्क

             शासन से आदेश के बाद बिलासपुर में भी पुलिस ने जगह -जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। रेलवे और बस स्टैण्ड में भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। बिलासपुर में करीब दो दर्जन से अधिक शिक्षाकर्मियों को देर रात से अब तक पकड़ कर थानों में रखा गया है। कई शिक्षाकर्मियों को पुलिस ने ट्रेन से उतारकर अस्थायी जेल भेजा है। लेकिन बिलासपुर के शिक्षाकर्मी नेता आलोक पाण्डेय गिरफ्तार बच गए हैं। आलोक ने बताया कि फिलहाल में ट्रेन से रायपुर की तरफ जा रहा हूं।

                              रेलवे स्टेशन के साथ बस स्टैण्ड में आने जाने वाले एक एक लोगों पर पुलिस की नजर है। संदिग्ध शिक्षाकर्मियों को भी पकड़ा जा रहा है। पुलिस को शक है कि शिक्षाकर्मी बहाना बनाकर आंदोलन में शामिल होने रायपुर जा रहे है। कमोबेश यही स्थिति तिफरा स्थित बस स्टैण्ड की भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close