शहर में चारो दिशाओं के रास्तों को पुलिस ने किया सील..चलाया गया सघन चेकिंग अभियान..गुंडा बदमाशों के खिलाफ उठाया गया सख्त कदम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस टीम ने शहर में प्रवेश करने वाले चारो दिशाओं के रास्ते को सील कर अचानक चेकिंग अभियान चलाया है। चेकिंग अभियान में शहर के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी समेत थाना प्रभारी भी शामिल हुए। संदेही वाहन समेहित संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई भी की।
 
                   दुर्गा पूजा विसर्जन और आगामी त्यौहार के मद्देनजर शहर में अमन शांति को बनाए रखने पुलिस कप्तान के निर्देश पर शहर में अचानक चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों को सील कर संदेहियों के खिलाफ अभियान के दौरान कार्रवाई की गयी।
 
             अभियान में शहर के सभी नगर पुलिस अधीक्षक समेत सभी थानों के प्रभारी, यातायात थानो के प्रभारी, स्टाफ, पीसीआर वाहन,  पेट्रोलिंग वाहन,, 112 वाहन के सभी स्टाफ को रिवर व्यू, महामाया चौक,  मंगला चौक,  राजेंद्र नगर चौक में लगाकर वाहनों की  सघन चेकिंग अभियान का निर्देश पुलिस कप्तान ने दिया। चेकिंग अभियान में राजपत्रित अधिकारियों ने भी शिरकत किया।
 
          इस दौरान सभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। कई निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। वाहन में अनाधिकृत रूप से आपत्तिजनक हॉर्न का इस्तेमाल करने वालों पर भी कार्रवाई हुई। दस्तावेज ना होने पर भी एक्शन लिया गया। तीन सवारी वाहन चलाने,  नंबर पट्टी का सही ढंग से नहीं लगाने पर उन पर भी वाहन चालकों के सख्त कदम उठाया गया।
 
               चेकिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात नगर पुलिस अधीक्षक निमिशा पांडे, सीएसपी सिविल लाइन आर एन यादव सीएसपी कोतवाली निमेश बरैया के साथ सभी राजपत्रित अधिकारी और  शहर के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।
 
              . कार्यवाही के दौरान महामाया चौक में अवैध शराब पर कार्यवाही की गयी। मोटर व्हीकल के तहत करीब 150 वाहनों पर कार्यवाही की गयी। करीब 50 वाहनों को जब्त भी किया गया। चेकिंग के दौरान 46 क्वार्टर शराब भी बरामद किया गया।
बिलासपुर पुलिस के द्वारा इस तरीके से अकस्मात चेकिंग सतत जारी रहेगी

Join Our WhatsApp Group Join Now
close