हुक्का पर दम लगाने वालों पर पुलिस ने दिखाया दम दम.. संचालक समेत 6 शौकीनों पर कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— शासन और प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी ना तो हुक्का बार अपनी आदतों से बाज आ रहे है। और ना ही दम के शौकीन ही निर्देशों का पालन कर रहे हैं। मुखबीर की सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मिशन चौक अस्पताल स्थित हुक्का बार में धावा बोला है। मैनेजर समेत 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
 
          थाना सिविल लाईन पुलिस ने  ईदगाह चौक मिशन अस्पताल स्थित वेलहल्ला हुक्का बार पर धावा बोला है। संचालक समेत 6 आरोपियों पर कोटपा एक्ट की कार्यवाही की गयी है। रेड कार्रवाई के दौरान हुक्का बार में हुक्का परोसते पाया गया है। 
 
      वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे की अगुवाई में टीम ने  वेलहल्ला कैफे में संचालक आकाश यादव और मैनेजर मनीष चेतानी, निशांत गुप्ता, अमर केवट, दुर्गेश कोरी, शंकर बोरकर को धर दबोचा है।
 
                कार्रवाई के दौरान पाया गया कि ग्राहकों को तंबाकुयुक्त हुक्का पिलाया जा रहा था।मौक पर 1 यश चावला 2. यश अग्रवाल 3. विनय कुमार 4. शुभम सिंह 5. सोहेब खान 6. भूपेन्द्र पटेल एवं दो लड़कियाँ 1. रूपल पटेल 2. रश्मि यादव कैफे में हुक्का पिते हुए पाए गए।
 
            मौके से संचालक आकाश यादव पुलिस को देखकर फरार हो गया। कैफे संचालक/ मैनेजर को हुक्का पिलाने के संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा गया। लेकिन किसी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किया गया। संचालक के कब्जे से 3 नग हुक्का पॉट अलग अलग कलर के निकोटिन युक्त फ्लेवर 3 पैकेट 1 डिब्बा स्प्रिंग वॉटर 1 डब्बा पान सालसा को जब्त किया गया। सभी 6 आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। हुक्का पीने वालों के परिजनों को बुलाकर समझाइस देकर छोड़ा गया। 
 
आरोपियों के नाम
1).आकाश यादव वेलहल्ला कैफे बार संचालक वेलहल्ला कैफे—फरार
2). मनीष चेतानी निवासी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (मैनेजर)
3)अमर केंवट निवासी लिमतरा था मस्तूरी जिला बिलासपुर (वर्कर)
4)निशांत गुप्ता  निवासी विनोवा नगर थाना जिला बिलासपुर (वर्कर)
5)दुर्गेश कोरी निवासी द्यालबंद थाना सिटि कोतवाली जिला बिलासपुर (वर्कर)
6) शंकर बोरकर निवासी मगरपारा चौक थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (वर्कर) 
 
 
close