25 Jan 2021
गणतंत्र दिवस पर पुलिस का विशेष अभियान..67 वारंटियों पर गिरी गाज.. 42 गुंडा बदमाशों पर हुई कार्रवाई

बिलासपुर— पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाकर से वारंटियों के खेमे में हलचल मच गयी है। पुलिस कप्तान के विशेष निर्देश पर चलाए गए अभियान में अजमानतीय और जमानतीय मामलों को कई असमाजिक तत्वों को पकड़ा गया है। इसके अलावा अभियान के माध्यम से पुलिस की तरफ अपराध पर अंकुश लगाने पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गयी है।
बिलासपुर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के विशेष निर्देश के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज प्रकरणों और न्यायालय से जारी फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि बिलासपुर पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को लंबित प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। न्यायालय से जारी स्थायी और गिरफ्तारी वारंट को अधिक से अधिक तामिल करने का फरमान पुलिस कप्तान ने जारी किया है। आदेश पर अमल करते हुए 4 टीम बनाकर के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
उमेश कश्यप ने बताया कि थाना सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, तोरवा, बिल्हा, हिर्री, सीपत, चकरभाटा से जमानतीय/अजमानतीय मामलों में कई आरोपियों पर कार्यवाही की गयी है। इस तरह बिलासपुर पुलिस ने कुल 41 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अमानतीय और अजमानतीय मामलों में 26 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
इस तरह चार टीमों ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान कुल 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 42 निगरानी/गुंडा बदमाशो को भी तलाश किया गया है।