गुंडा बदमाशों को पुलिस ने किया तलब… हिस्ट्रीशीटरो को निर्देश… होगी सख्त कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर कुदुदंड विष्णु नगर वार्ड पार्षद उपचुनाव के मद्देनजर सिविल लाइन पुलिस ने स्थानिक गुंडा बदमाशों को तलब किया है। पुलिस टीम ने चुनिंदा बदमाशों को कठोर निर्देश दिया है कि नव वर्ष और चुनावी गतिविधियों के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या गैर सामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रवेश तिवारी ने बताया कि कुदुदंड विष्णु नगर वार्ड पार्षद चुनाव का ऐलान हो गया है। पुलिस कप्तान और जिला प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार गस्त किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय असामाजिक  तत्वों को बुलाकर सख्त निर्देश भी दिया गया है।

परिवेश तिवारी ने बताया कि वार्ड के उपद्रवी तत्व नवीन तिवारी मंगल बाजपेई आसिफ खान और बिल्ली खान समेत अन्य आदतन असामाजिक तत्वों को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तलब किया गया।

सभी लोगों को सख्त निर्देश दिया गया कि नव वर्ष या चुनावी गतिविधियों के दौरान किसी प्रकार की गैर सामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अन्य असामाजिक गतिविधियों को लेकर सख्त कदम उठाया जाएगा। प्रवेश ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।

इसके अलावा अन्य गतिविधियों पर नजर बना कर रखी है।। परिवेश ने कहा वार्ड के सभी लाइसेंस धारी शस्त्र रखने वालों को आदेश जारी किया गया है।  अपने शास्त्र को समय रहते थाना में जमा कराएं। यदि इसके अलावा किसी प्रकार का शस्त्र पाया जाता है तो आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:
close