चाकू प्रेमियों समेत परिजनों को किया गया तलब .साइबर सेल ने तैयार की चाकू प्रेेमियों की कुण्डली ..306 में 200 लोगों ने जमा किया हथियार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— आनलाइन साइट्स से चाकू खरीदी करने वालों को पुलिस ने थाना में तलब किया है। पुलिस के अनुसार अभियान चलाकर अब तक 200 चाकुओं को बरामद भी कर लिया गया है। धारदार हथियार की आनलाइन विक्री करने वाले बच्चों और परिजनों से पुलिस ने संकल्प पत्र लिखवाया है। साथ ही पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कितने घोषित अपराधियों ने आनलाइन चाकू खरीदा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               बिलासपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए चाकू प्रेमियों के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस के अनुसार आनलाइन साइट्स से सम्पर्क कर चाकू समेत अन्य धारदार हथियार खरीदने वालों की सूची तैयार कर तलब किया गया।

            एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि लगातार बढ़ते अपराध के मद्देनजर पुलिस कप्तान ने आनलाइन हथियारों की शापिंग करने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही पता लगाने को भी कहा गया कि चाकूओं की आनाइन खरीदी में कहीं पेशेवर अपराधी भी तो शामिल नहीं हैं।

        पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नेपडील की साइट नोडल अधिकारियों से सम्पर्क किया गया। साइबर सेल के सहयोग से सभी नामों की सूची तैयार की गयी। सूची तैयारी के बाद पता लगाया गया कि आनलाइन चाकू खरीदी में कितने अपराधी शामिल हैं।

                उमेश कश्यप ने बताया कि सूची तैयार होने केबाद थानावार चाकू खरीदने वालों से सम्पर्क किया गया। साथ ही परिजनों को भी तलब किया गया। पुलिस की सक्रियता के बाद चाकू प्रेमियों की खलबली मच गयी। ज्यादातर लोगों ने थाना पहुंचकर चाकू को जमा किया। कुछ लोगों ने बताया कि वह चाकू फेंक दिए हैं..अथवा इस समय शहर के बाहर है।

                   उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि अब तक 200 लोगों से धारदार हथियारों को जमा करवाया गया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

                      एडिश्नल एसपी ने बताया कि चाकू खरीदने वाले लोगों के परिजनों से संकल्प पत्र भरवाया जा रहा है। साथ ही दुबारा धारदार हथियार खरीदी होने पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया जा रहा है। वहीं पुलिस के इस अभियान को लेकर परिजनों ने जमकर तारीफ की है।

close