पामगढ़ से भटके बच्चे मस्तूरी में मिले ..पुलिस ने जीता दिल..दोनों बच्चो घर पहुंचकर किया माता पिता के हवाले

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—–मस्तुूरी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान दो अबोध बालकों को लावरिश घूमते पाए जाने पर पकड़ा है। दोनों ही बच्चों को पूछताछ के बाद उनके माता पिता के हवाले किया गया है।
 
                  मस्तूरी पुलिस ने पेट्रोलिंग पेट्रोलिंग के दौरान दो अबोध बालकों को बस स्टैंड किरारी के पास घूमते पाया। शक और किसी अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए मस्तूरी पुलिस ने दोनों बालकों से पूछताछ की। दोनों बच्चों ने बताया कि वह पामगढ़ से मूलमुला जाने के लिए निकले थे। लेकिन भटककर मस्तूरी पहुंच गए। 
 
                 पुलि सने जानकारी के बाद पामगढ़ थाना प्रभारी से बातचीत की। साथ ही बच्चों के बारे में जानकारी को साझा किया। पामगढ़ स्थित बच्चों के माता पिता ने बच्चों की सारी जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि उनके पास आने जाने की सुविधा नहीं है। बच्चों के माता पिता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मस्तूरी पुलिस ने तत्काल पेट्रोलिंग टीम को बच्चों के साथ पामगढ़ के लिए रवाना किया। दोनों बच्चों को उनके घर तक सकुशल पहुंचाया गया।
close