आईपीएल सटोरियों पर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ..6 लाख की सट्टा पट्टी बरामद,मोबाइल,लैपटॉप बरामद..नगद के साथ दो सटोरिया भी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-आईपीएल पर आनलाइन सट्टा खिलाते नगदी के साथ दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6 लाख की सट्टा पट्टी के अलावा तीस हजार नगद, एक लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद किया गया है। सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई एन्टी करप्शन यूनिट और सरकन्डा पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।
 
         एंटी क्राइम, सरकन्डा पुलिस और साइबर यूनिट की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आईपीएल पर सट्टा खिलाते दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि सरकंडा क्षेत्र में दो व्यक्ति आईपीएल पर आनलाइन मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलवा रहे हैं।
 
           जानकारी के बाद एन्टी करप्शन क्राइम प्रभारी हरविन्दर सिंह साइबर टीम के साथ सरकन्डा प्रभारी परिवेश तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर धावा बोला। दोनो आरोपियों को चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर 2 मोबाइल एक लैपटाप के अलावा तीस हजार नगद समेत 6 लाख की सट्टा पट्टी को जब्त किया गया। 
 
 पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम
1) वीरेंद्र साहू उर्फ विक्की पिताजी जीवराखन साहू  निवासी बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर।
2) श्याम पिता बलराम राज निवासी नागिन तलाब, अटल आवास थाना सरकंडा बिलासपुर।
 
               जानकारी के अनुसार संपूर्ण कार्यवाही में हरविंदर सिंह, निरीक्षक परिवेश तिवारी  उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक जीवन साहू, आरक्षक बलवीर सिंह, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, नवीन एक्का, विवेक राय, संजीव जांगड़े, महिला आरक्षक शकुंतला साहू का महत्व योगदान रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close