पुलिस की काम्बिंग गश्त..अपराधियों की उड़ी नींद..अब तक दर्जनों आरोपी गिरफ्तार..पुलिस हाथ लगे कई वारंटी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- रेन्ज आईजी दीपांशु काबरा के विशेष निर्देश पर पुलिस कपतान ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ धरपकड़ महाअभियान चलाते हुए कॉम्बिंग गश्त का आदेश दिया है। आदेश पर अमल करते हुए पुलिस के आलाधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव  और थाना प्रभारियों ने स्टाफ के साथ चार टीम बनाकर कांबिंग गस्त किया। इस दौरान पुलिस ने शहर के चारो दिशाओ में व्यापक कार्रवाई भी की है।
 
           पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश पर चारो टीम ने शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में काम्बिंग गश्त कर अपराधियों के कान खड़े कर दिए है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज अनेकों प्रकरणों में फरार आरोपियों, निगरानी, गुंडा बदमाशों और सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी करने वालों, संदिग्धों वैधानिक कार्यवाही  की है।
 
               इस दौरान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से ससामाजिक तत्व और फरार आरोपियों पर रात भर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। गस्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी करने वाले व्यक्तियों पर  कुल 36 प्रकरणों में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
 
       इस दौरान पुलिस पुने 3 स्थायी वारंटी,12 गिरफ्तारी वारंटी और अलग अलग थानों के  15 मामलों में फरार 20 से अधिक  आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में  हत्या का प्रयास करने वालों के अलावा अन्य गंभीर मामलों के फरार आरोपी भी शामिल हैं। काम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस पार्टी ने रात में संदिग्ध हालत  में घूमने वाले  13 व्यक्तियों पर  प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। 
 
                 पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग 72 निगरानी बदमाश 83 गुंडा बदमाशो की भी रात्रि में चेकिंग की गयी है। आपराधिक असामाजिक कार्यो से दूर रहने की हिदायत भी दी गयी है। कॉम्बिंग गश्त  के दौरान कुल 64 मामलों में 74 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। 150 से अधिक निगरानी गुंडा बदमाशो को चेतावनी दी गयी है।
close