पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई..44 जुआरियों पर गिरी गाज ..हजारों रूपए बरामद..सिरगिट्टी पचपेढ़ी ने बनाया रिकार्ड

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी, सिटी कोतवाली,पचपेढ़ी पुलिस ने अभियान चलाकर हजारों रूपये नगद समेत समेत दर्जनों जुआरियों को गिरफ्तार किया है। अलग अलग थानों को मिलाकर कुल 44 लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। अभियान के दौरान कई आरोपी मौका पाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस के अनुसार के अनुसार पचपेढ़ी में तीन अलग अलग टीम ने कुल 19 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। सिरगिट्टी पुलिस ने 21 जुआरियों को धर दबोचा है। सिटी कोतवाली पुलिस ने नगद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
 पचपेढी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
 
                       पुलिस कप्तान के निर्देश पर अलग अलग थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया। इसी क्रम में पचपेढी थाना पुलिस ने तीन अलग अलग टीम बनाकर डेढ़ दर्जन से अधिक जुआरियों को दांव लगाते पकड़ा है। हार जीत पर दाव लगाते गिरफ्तार किए गए सभी 19 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से अलग अलग टीम ने कुल 17050 रुपयों के अलावा 52 पत्ती, मोमबत्ती माचिस और बोरीपट्टी बरामद किया है। 
 
                  1.पचपेढी थानेदार ने बताया कि  भिलौनी जुनाडीह से सात जोंधरा स्थित बस स्टैंड से 8 और बाजार चौक चिल्हाटी से कुल चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
 
 सिरगिट्टी पुलिस ने भी बनाया रिकार्ड
 
                      एडिश्नल एसपी राजेन्द्र सवाल और  सिरगिट्टी थानेदार ने बताया कि टीम बनाकर मुखबीर की सूचना पर बताए गए ठिकानों पर धावा बोला गया। जुआ खेलते कुल 21 आरोपियों को धर दबोचा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 14330 नगद के अलावा 52 पत्ती, बोरा फट्टी बरामद किया गया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।पकड़े गए सभी आरोपियों को अलग अलग ठिकानों से गिरफ्तार  किया गया है। 
 
सिटी कोतवाली पुलिस ने मारा धावा
 
               धर पकड़ अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने भी मुखबीर की सूचना पर जुआरियों के ठिकाने पर धावा बोला है। सकरी पुलिस टीम ने सीएसपी पूजा कुमार की अगुवाई में तेलीपारा दरबार लॉज के पास धावा बोला। मौके से जगदेव महराज,शुभम पाण्डे , लोकू कौशिक और  आशु रजक जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। जुआरियों के कब्जे से 3750/- रूपयों के अलावा 52 पत्ती बरामद किया गया है।
close