आख़िरी छोर में बसे जशपुर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई, बिजली बार -बार बंद होने से परेशान हैं लोग

Chief Editor
2 Min Read

जशपुर नगर  । राज्य के अंतिम छोर में बसे   जशपुर जिले के नागरिक इन  दिनों   बिजली के बार बार  बंद होने की समस्या से काफी परेशान  हो रहे है।  जिले   की बिजली  व्यवस्था का  काफ़ी बुरा हाल  है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बारिश का मौसम होने के कारण नागरिको की परेशानी और बढ़ जाती है। जिले में सर्प दंश की काफी घटनायें इस बारिश के मौसम में होती है।   ग्रामीण  क्षेत्रो में बिजली बंद होने से सर्प दंश का खतरा और बढ़ जाता है। जिला मुख्यालय का भी बुरा हाल है । हल्की सी बारिश हुई और बिजली आपूर्ति  घंटो के लिए बंद हो जाती है।  कई बार तो तीन से चार घंटो के लिए आपूर्ति बंद रहती  है।  अक्सर देखा गया है कि बिना हवा  और बारिश के जिला मुख्यालय में घंटी बिजली आपूर्ति बंद रहती है।  जिले में  सड़के  चाहे वह राष्ट्रीय राजमार्ग  हो  या स्टेट राजमार्ग  की  जर्जर हालात से नागरिक वर्षो से परेशान है । वहीं बिजली की  समस्या ने उन्हें काफी परेशानी में  डाल दिया है।  जब जिला मुख्यालय में बिजली आपूर्ति के ये हालात है तो जिले के ग्रामीण   क्षेत्रों में बिजली  आपूर्ति के क्या हालत होंगे इस बात का अंदाज सहज ही लगाया जा सकता है।इस समस्या के समाधान हेतु जिले के जनप्रतिनिधियों  और प्रशासन की चुप्पी रहस्यमयी है। गौर करने की बात यह भी है कि बिज़ली विभाग के लोग चौमास से पहले मेंटनेंस के नाम पर की – कई दिनों तक घंटों बिज़ली बंद रख़ते हैं। उसके बाद भी ज़रूरत के समय लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ता है।

close