प्रमोद नायक ने 227 सदस्यीय जम्बो टीम का किया एलान..56 संयुक्त महामंत्री, 52 चेहरों को बनाया सचिव..देखें सूची

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने देर शाम जिला कार्याकारिणी की जम्बो टीम का एलान किया है। प्रमोद नायक ने बताया कि टीम का एलान पीसीसी के अनुमोदन के बाद किया गया है। टीम तैयार करते समय जिले के सक्रिय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा गया है। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी है। मीडिया की जिम्मेदारी वरिष्ठ चेहरों को दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             देर शाम जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने 227 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी टीम का एलान कर दिया है। नायक ने बताया कि टीम में कर्मठ और सक्रिय चेहरों को तवज्जो मिली है। पीसीसी के अनुमोदन के बाद सूची को जारी किया गया है।

                बताते चलें कि टीम में एक कोषाध्यक्ष पद को संजय साहू को दिया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, 12 महामंत्री, 5 कार्यकारिणी सदस्य, 56 संयुक्त सचिव, 52  सचिव, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 56  विशेष आमंत्रित सदस्य, 17 संयुक्त सचिव पद के लिए चेहरों का एलान किया गया है। 

close