माता कर्मा की प्राण प्रतिष्ठा..कांग्रेस नेता बृजेश साहू ने कहा..समाज के साथ प्रदेश का करें समग्र विकास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— मस्तूरी विकास खण्ड क्षेत्र के लोहर्सी सोन में गूरू पूर्णिमा के अवसर पर साहू समाज ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के नेता बृजेश साहू ने शिरकत किया। इस दौरान सामुदायिक भवन स्थित मंदिर में माता कर्मा को प्राण प्रतिष्ठित किया गया। अपने संबोधन में बृजेश साहू ने बताया कि हम कर्म की देवी माता कर्मा से प्रदेश में अमन चैन का आशीर्वाद मांगते है।
               गुरूपूर्णिमा के अवसर पर लोहर्सी सोन में साहू समाज ने गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता बृजेश साहू ने संबोधित किया। इसके पहले नव निर्मित मंदिर में माता कर्मा को प्राण प्रतिष्ठित किया गया।
           उपस्थित लोगों को बृजेश साहू ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि कर्म ही सबसे बड़ी पूजा है। माता कर्मा के आशीर्वाद से साहू समाज ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रदेश के नव निर्माण में अहम योगदान दिया है। माता कर्मा से हम आशीर्वाद मांगते हैं कि प्रदेश में भाईचारा की भावना हमेशा बनी रहे। सभी लोग एक दूसरे का सहयोग से लगातार विकास करें।
                 संस्था के लोगों ने मुख्य अतिथि प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश साहू का शाल श्रीफल से सम्मान किया। साहू ने सम्मान के लिए सभी का आभार जाहिर किया।उन्होने कहा कि शिक्षा और व्यवसाय को अपनाकर ही परिवर्तन के साथ प्रदेश को मजबूती में सहयोग संभव है।
                             कार्यक्रम में साहू समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। उपस्थित सभी महिला और पुरूषों ने समाज के साथ प्रदेश के समग्र विकास का संकल्प लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close