प्री Monsoon की दस्तक,राजधानी रायपुर व न्यायधानी मे झमाझम बारिश,प्रदेश के कई जिलों में मौसम हुआ खुशनुमा

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून आने से पहले ही गुरुवार शाम राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर का मौसम सुहावना हो गया। गुरुवार शाम करीब 4 बजे राजधानी में मौसम ने अचानक करवट बदली। घने काले बादल छा गए और करीब एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।इधर न्यायधानी बिलासपुर में भी शाम सात बजे के बाद से लगातार बारिश जारी है।गुरुवार शाम हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करीब घंटे भर बारिश से लोगों को उमस से भी राहत मिली।उधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां केरल में शुरू हो गई है। तीन जून को केरल में मानसून पहुंचने की संभावना है। इसके बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर में 10 दिन बाद मानसून पहुंचेगा। फिर एक सप्ताह बाद राजधानी रायपुर पहुंचने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार केरल में विशेष वर्षा वितरण में वृद्धि हुई है। पश्चिमी हवाओं दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में गति बढ़ गई है और गहरा गया है। गरियाबंद के कई इलाकों में बारिश हो रही है। यहां भी कई स्थानों पर झमाझम बारिश हो रही है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने करवट ली है। बादल छाय रहने से तेज धूप से तोराहत मिली है लेकिन उमस बढ़ने से लोगों को काफी बैचेनी हो रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अगले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तराखंड और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।पजाब के कुछ हिस्सों, राजस्थान के बाकी हिस्सों और हरियाणा के 1-2 भागों में हल्की आंधी, मेघ गर्जना और बारिश संभव है।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात क्षेत्र में हल्की बारिश होती है।

READ MORE-CG 12वी बोर्ड परीक्षार्थियों ने की पूरक उत्तरपुस्तिका कम होने के कारण अतिरिक्त पूरक उत्तर पुस्तिकाओं की मांग, पढ़िए माशिमं ने दिए यह निर्देश

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close