स्कूल शिक्षा विभाग में सीधी भर्ती की तैयारी..बिलासपुर में डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने बैठक..अफसरों को निर्देश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-संचालक लोक शिक्षण रायपुर जितेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग में आगामी सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया के लिए बिलासपुर सम्भाग के सँयुक्त संचालक और  सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ सहायक संचालक की बैठक को सम्बोधित किया।
 
               बैठक में जिला और सम्भागवार सीधी भर्ती के माद्ययम से भर्ती की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होने ने बताया कि आरक्षण के नियमो का पालन करते हुए पूरी निष्पक्ष प्रक्रिया के साथ भर्ती होगी। सम्बंधित लोगो के प्रमाण पत्रों की जांच करने के निर्देश दिए।
 
             बैठक में जितेन्द्र शुक्ला ने विबिन्न स्तर पर अधिकारियों से चर्चा की। सभी शंकाओं को दूर किया । राज्य कार्यालय से वरिष्ठ सयुक्त संचालक और प्रभारी के सी काबरा सयुक्त संचालक ने बैठक में बिंदुवार अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी दी।
    
               बैठक में सँयुक्त संचालन आर एस चौहान, उप संचालक आर एन हिराधर, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक भार्गव, रामायण आदित्य, मीता दत्ता, भारद्वाज, सतीश पांडये, सहायक संचालक पी दाशरथी, संदीप चोपडे, सराफ, के सी दिलावर, विनोद शुक्ला, विजय सोम विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close