प्रेसवार्ता VIDEO: करोड़ों का शराब घोटाला…प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने कहा.. ED ने किया खुलासा..सवाल..हाईपोलिटिकल एक्जिक्यूटिव कौन..?

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने बताया कि प्रदेश में दो हजार करोड़ का शराब घोटाला हुआ है। एक दिन पहले रायपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने खुलासा किया है। प्रेस नोट में ईडी ने बताया कि शराब घोटाले में हाईपोलिटिकल एक्जीक्यूटिव शामिल हैं। सरकार को बताना चाहिए कि आखिर एक्जीक्यूटिव का नाम क्या है। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अरूण साव ने इंकार किया कि ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है। सारे प्रमाण और दस्तावेज के बाद ही ईडी ने अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। सांसद साव ने बताया कि ईडी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रदेश में दो हजार करोड़ रूपयों का शराब घोटाला हुआ है। ईडी ने छानबीन के बाद प्रेस नोट जारी किया है। ईडी के अनुसार प्रदेश में अनअथाराइज्ड सिन्डीकेट के माध्यम से करोड़ों रूपयों के शराब घोटाला को अंजाम दिया गया है।

अरूण साव ने सवाल जवाब के दौरान इंकार किया कि ईडी ने पूछताछ के दौरान किसी को प्रताड़ित किया है। दस्तावेज और सबूतों के आधार पर ही मुख्यमंत्री के उप सचिव को गिरफ्तार किया गया। दस्तावेज सही होने के कारण ही आज तक जमानत नहीं हुई है । अनवर ढेबर के पास घोटाला का पर्याप्त दस्तावेज मिले हैं।

क्या आने वाले विधानसभा में ई़डी टीम भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करेगी। साव ने दुहराया कि ईडी की टीम पर्याप्त दस्तावेज के बाद ही छापा मारती है। मामले को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share This Article
close