राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की बैठक में शामिल हुए प्राचार्य और बीईओ..जल संरक्षण प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा..बच्चों के बेस्ट मॉडल का होगा सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-राष्ट्रीय अविष्कार अभियान सप्ताह 2021 के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा हुई। बच्चों से “जल का लेखा- जोखा और कार्बन पदचिन्ह की गणना” पर आधारित प्रोजेक्ट कार्य पर चर्चा हुई। जिले में संचालित अटल टिंकरिंग लैब और  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी कार्यक्रम को अनिवार्य रूप से शुरू किए जाने को लेकर  बातचीत हुई। सभी स्कूलों को प्रोजेक्ट कार्य करने के बाद गूगल फॉर्म भरकर विस्तृत प्रतिवेदन जमा करने को कहा।
 
                        बैठक के बाद संदीप चोपड़े ने बताया कि प्रोजेक्ट का मूल उद्देश्य नौनिहालों को जल और जीवन के महत्व को समझाना है। जल के प्रयोग और दुरूपयोग के अन्तर को स्पष्ट करना है। जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। बैठक में ब्लाक शिक्षा अधिकारियों समेत सभी स्कूलों के प्राचार्यों को प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। साथ ही जल का लेखा जोखा और कार्बन पदचिन्ह के बारे में विस्तार से बताया गया है। सभी लोगों को प्रोजेक्ट में बच्चों को सहयोग करने को कहा गया है। बेस्ट प्रोजेक्ट को सम्मानित भी किया जाएगा।
 
                कार्यक्रम में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी.दासरथी सरजी,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जिला प्रभारी संदीप चोपड़े, पढ़ई तुंहर दुआर जिला नोडल अधिकारी रामेश्वर जायसवाल,  अखिलेश मेहता ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर.के.अंचल प्राचार्य आशा दत्ता, उषा चंद्रा, भारती त्रिवेदी, शकुंतला ठाकुर, पी.डी .ओगरे, देवनाथ मुखर्जी, संत कुमार पैकरा ,एबीईओ शिवराम टण्डन, दीप्ति गुप्ता, एल.पी. पटेल,एटीएल इंचार्ज डॉ.धनंजय पांडेय,मनोज श्रीवास, डॉ .पानू हालदार,अमित केवर्त , बी.पदमा रोहिणी,डॉ .एस.एल.शुक्ला,एस.के.चिंचोलकर, राधेश्याम गुप्ता, पूजा दुबे, माधुरी बाप्टे, विनीता पांडेय,  गया प्रसाद ध्रुव, वेद प्रकाश साहू, राजेश कुमार तिवारी, अबीद मोहम्मद , एम.एस .पात्रो, अनामिका, राजीव गुप्ता, शैलेंद्र सिन्हा,राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के जिला नोडल सुशील पटेल शामिल हुए।
close