फरार प्राचार्य की पुलिस के साथ लुकाछिपी,मोबाइल लोकेशन पर नजर..पीडिता ने कहा-बच्चों को भी खतरा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

15075530046971486394352बिलासपुर–दुष्कर्म का आरोपी सीएमडी का बर्खास्त प्राचार्य दीपक कुमार चक्रवर्ती अभी भी पुलिस से लुकाछिपी कर रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दुष्कर्म का आरोपी प्राचार्य भाग रहा है। रवि इन्क्लेव स्थित प्राचार्य का मार्किंग कार्यालय भी बंद है। इधर पीडित महिला ने प्राचार्य को बच्चों के लिए खतरा बताया है। पुलिस का दावा है कि बर्खास्त प्राचार्य का लुकाछिपी का खेल ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सीएमडी का बर्खास्त प्राचार्य डी.के.चक्रवर्ती अभी भी फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। प्राचार्य के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। महिला निरूद्ध सेल में शिकायत के बाद पीडित महिला ने फरार प्राचार्य से अपने दोनों बच्चों को खतरा बताया है।

मालूम हो कि एक दिन दो दिन पहले सरकन्डा निवासी महिला ने सीएमडी प्राचार्य दीपक कुमार चक्रवर्ती पर महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला ने महिला निरूद्ध सेल में मामले की शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्राचार्य ने खुद के खिलाफ साजिश बताया था। शिकायत के दूसरे दिन सीएमडी प्रबंधन ने डी.के.चक्रवर्ती को सारे अधिकारों से बेदखल कर नए प्राचार्य की नियुक्ति कर दी है।

महिला के अनुसार डी.के.चक्रवर्ती का सरकंडा थाना क्षेत्र के रवि इन्क्लेव में आरसीएम कम्पनी है। कम्पनी कर्मचारियों की डी.के.चक्रवर्ती समय समय पर बैठक लेते हैं। बैठक के बाद एक दिन उन्होने मुझे रोक लिया। कोल्ड ड्रिंक पिलाया। जिसके बाद मै बेहोश हो गयी। बेहोशी की हालत में मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। यह आरोप बेबुनियाद है कि मैने नौकरी के लिए चक्रवर्ती के साथ कोई समझौता किया है। सब कुछ अंजाने में हुआ। इसके बाद चक्रवर्ती उसका लगातार शोषण करता रहा। विरोध करने पर ब्लैकमेल की धमकी भी दी।

महिला ने बताया कि थककर मैने महिला निरूद्ध सेल में शिकायत की। मुझे भरोसा है कि न्याय मिलकर रहेगा। फिलहार डी.के.चक्रवर्ती से उसे और उसके दो छोटे बच्चों को खतरा है। पुलिस से उम्मीद करती हूं कि उसे सुरक्षा दी जाए।

 मोबाइल लोेकेशन का लिया जा रहा सहारा

महिला निरूद्ध सेल प्रभारी नेहा टेम्भुरकर ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश हो रही है। मोबाइल लोकेशन का भी सहारा लिया जा रहा है। उसके काल गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। काल डिटेल की जानकारी ली जा रही है। जल्द ही पकड़ में आ जाएगा। पीड़ति को घबराने की जरूरत नहीं है।

close