प्राचार्य, शिक्षकों की प्रतिनिुक्ति रद्द…School शिक्षा ने जारी किया आदेश

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।CG News: आत्मानंद स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर लिये गये कई शिक्षकों की सेवाओं को शिक्षा विभाग ने वापस लौटा दी है। अलग-अलग वजहों से इन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द की गयी है। व्याख्याता राखी सिंह को आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल जामकोटपारा के लिए प्रतिनियुक्ति पर लिया गया था। राखी सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी में पदस्थ थी, अब उनकी प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर वापस उनकी सेवाओं को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव के लिए लौटा दी गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा की संस्कृत व्याख्याता पुष्पा पटेल की भी प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर दिया गया है। पुष्पा पटेल की प्रतिनियुक्ति समप्त कर उन्हें वापस उनके मूल शाला में भेज दिया गया है।वहीं आत्मानंद स्कूल के प्रचार्य प्रदीप भूषण कुजूर की भी प्रतिनियुक्ति खत्म कर दी गयी है। प्रदीप भूषण कुजूर प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल पोंडी सूरजपुर में पदस्थ थे, उन्हें आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नवापारा सूरजपुर में प्राचार्य बनाया गया था। प्रदीप भूषण कुजूर की प्रतिनियुक्ति खत्म कर उनकी सेवाएं वापस उनके मूल शाला के लिए लौटा दी गयीहै।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close