Priyanka Chopra/बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) इन दिनों अपने निजी जिंदगी से जुड़े हुए खुलासे करने को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। अब हाल ही में अभिनेत्री को बुलगारी होटल के लांच इवेंट में देखा गया। यहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर फैल गई है।
सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) सफेद कलर के हाई स्लेट आउटफिट में नजर आ रही है।इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैंडाया भी शामिल हुई। अब रूस से प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) की यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
तस्वीरों में अभिनेत्री का अंदाज काफी दिलकश लग रहा है। वह काफी बोल्ड नजर आ रही है। इस हॉट आउटफिट के साथ अभिनेत्री ने अपने बालों को दो पोनीटेल का लुक दिया है।
View this post on Instagram
इस आउटफिट के साथ अभिनेत्री का हेयर स्टाइल काफी जच रहा है। इस आउटफिट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने हरे मोतियों की माला पहनी हुई है। उनका यह नेकपीस आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने ड्रेस पहनकर जिस तरह का पोज़ दिया है उसमें उनके टोंड लेग्स साफ नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने इंटेंस लुक से हर किसी के होश उड़ा रही है। एक अन्य तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने जैंडाया के साथ पोज भी दिया है। तस्वीर में दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। अब सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर उनके चाहने वाले काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्रियंका कयामत लग रही हैं।”
बात करें प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) के काम के बारे में तो उन्हें हाल ही में स्पाई थ्रिल सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) में देखा गया। उन्होंने रिचर्ड मैडन (Richard Madden) के साथ लीड रोल प्ले किया था। उनकी इस सीरीज का निर्माण रूसो ब्रदर्स द्वारा किया गया है। उनकी इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया है।
View this post on Instagram